नैनीतालः नगर पालिका लाइब्रेरी की बेंच में शव मिलने से फैली सनसनी! भुट्टे बेचकर गुजर-बसर करता था मृतक, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
नैनीताल। नैनीताल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां नगर पालिका लाइब्रेरी की बेंच में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान दुर्गापुर निवासी अजय पाल के रूप में हुई है और उसकी उम्र 45 साल बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक तल्लीताल पुलिस को सूचना मिली की लाइब्रेरी में एक शख्स मूर्छित पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने अजय पाल को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है मृतक अजय पाल लाइब्रेरी के समीप भुट्टे बेचने का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।