नैनीताल:यूक्रेन युद्ध के बीच साहस दिखाते हुए नैनीताल की बेटी आयुषी बंकर से 3 दिन पूर्व पहुंची थी निकटवर्ती रेलवे स्टेशन, आज सकुशल वापसी हुई अपने वतन में,परिजनों ने शुभचिंतकों के प्रति किया आभार प्रकट
रूसी सेना द्वारा यूक्रेन में किये गए हमले के बीच फंसी नैनीताल निवासी आयुषी जोशी ने हिम्मत दिखाते हुए जान की परवाह किए बिना बंकर से निकटवर्ती रेलवे स्टेशन तक 3 दिन पूर्व पहुंची और आज आयुषी सुरक्षित दिल्ली पहुंच गई है। आयुषी को लेने नैनीताल से उनके मामा पत्रकार शीतल तिवारी,पिता विवेक जोशी सहित अन्य परिजन भी दिल्ली पहुंचे,यूक्रेन के हालातों से जैसे तैसे जान बचाकर दिल्ली पहुंची आयुषी को देखकर परिजन भाव विभोर हो उठे। आयुषी और उनके परिजनों ने अपने शुभचिंतकों के प्रति आभार प्रकट किया।
आयुषी के अलावा यूक्रेन से राहुल रावत भी दिल्ली पहुंचे। राहुल रोमानिया में फंसे हुए थे। इनके अलावा कुछ और छात्र भी सकुशल भारत लौट आये है और भारत आकर उन्होंने भारत सरकार का आभार प्रकट किया। साथ ही रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के समाप्त होने की भी प्रार्थना की।