नैनीतालः श्री नंदा देवी महोत्सव का आगाज! अतिथियों ने लिया मां नंदा का आशीर्वाद, रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समा
नैनीताल। विगत दिवस 121 वें श्री नंदा देवी महोत्सव का उद्घाटन हुआ। इस दौरान श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित महोत्सव में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक सरिता आर्य ने कहा की ये हमारी परंपराएं है जो हमे नई उमंग देते हैं। मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त दीपक रावत ने कहा कि संस्कृति हमारी पहचान है और ये परंपराएं हमे आगे बढ़ाती हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. वाईएस रावत ने कहा की मां नंदा हमारी ऊर्जा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीना ने मां नंदा को नमन किया। कार्यक्रम में महासचिव जगदीश बावड़ी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा मुकेश जोशी ने धन्यवाद दिया। संचालन प्रो. ललित तिवारी, नवीन पांडे, मीनाक्षी कीर्ति, हेमंत बिष्ट ने किया। इस मौके पर नैनी महिला समिति ने बृज मोहन जोशी, संतोष पांडे के नेतृत्व में झोड़ा प्रस्तुत किया गया। नैनी जागृति संस्था की दीपा जोशी, मंजू रौतेला की टीम ने शकुनाखर, पहाड़ी नृत्य प्रस्तुत किया। श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकारों ने गणेश स्तुति एवम नंदा चालीसा प्रस्तुत की। इससे पूर्व पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने मंत्रोचार किया।
छोलिया दल के साथ बीएसएस सैनिक स्कूल के बच्चों ने छोलिया नृत्य किया। सभी अतिथि गोलघर से कुमाऊनी टोपी में संस्कृति जलूस के साथ सभा भवन पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। कार्यक्रम में यशपाल रावत द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु दिए 51 पौधों की पूजा की गयी। इस अवसर पर अशोक साह, डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, प्रकाश पांडे, डॉ. रमेश पांडे, केके शर्मा, शांति मेहरा, बिमल चौधरी, बिमल साह, राजेंद्र लाल साह, मुन्नी तिवारी, जीवंती भट्ट, रानी साह, पल्लवी, डॉ. गोधन सिंह, हीरा सिंह, डॉ. महेंद्र राणा, मोहित साह, हरीश राणा, भीम सिंह कार्की, किसन नेगी, ललित साह, कुंदन नेगी, तारा राणा, गोपाल रावत, आनंद बिष्ट आदि शामिल रहे।