नैनीताल: तो क्या बीजेपी से भी सरिता आर्या को टिकट मिलने में है संशय? नैनीताल घोड़ाखाल गोल्ज्यू देवता के दरबार मे सरिता आर्या ने टिकट के लिए लगाई गुहार!दलबदलूओं पर भी कही ये बात
पूर्व काग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य कल देहरादून में भाजपा का दामन थामने के बाद आज नैनीताल पहुची। नैनीताल पहुंचने की खास वजह थी कि शायद उन्हें बीजेपी से भी नैनीताल विधानसभा सीट के लिए टिकट मिलने को लेकर अभी तक संशा बनी हुई है। इसीलिए नैनीताल पहुचकर उन्होंने न्याय के देवता गोल्ज्यू के दरबार घोड़ाखाल में हाजिर लगाते हुए भाजपा से टिकट दिलाने और भाजपा की जीत के लिए पूजा अर्चना की। सरिता आर्य ने प्रियंका गांधी के पार्टी में महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत आरक्षण देने व "लड़की हुँ लड़ सकती हूँ" के नारे पर सवाल उठाते हुए कहा प्रदेश में महिलाओं की अनदेखी की जा रही है। संजीव आर्य और यशपाल आर्य के कांग्रेस में आने से 2 सीटों पर महिलाओं को दिए जाने वाले टिकट काटे गए। उन्होंने कहा कांग्रेस में कार्यकताओं को दरकिनार कर दल बदलुओ का स्वागत कर उन्हें टिकट से नवाजा जा रहा है जिससे क्षुब्ध होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। गौर करने वाली बात ये है कि सरिता आर्य ने खुद भी दलबदल किया है।