• Home
  • News
  • Nainital: Social worker Karki raised issues of tourism and parking! Letter written to CM Dhami, demand for solution raised

नैनीतालः समाजसेवी कार्की ने पर्यटन और पार्किंग के मुद्दे उठाए! सीएम धामी को लिखा पत्र, समाधान की उठाई मांग

editor
  • Awaaz Desk
  • May 22, 2024 09:05 AM
Nainital: Social worker Karki raised issues of tourism and parking! Letter written to CM Dhami, demand for solution raised

नैनीताल। शहर की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर समाजसेवी नितिन कार्की ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा कि नैनीताल एक पर्यटन स्थल है और कई वर्षों से यहां पार्किंग की समस्या जस की तस बनी हुई है। बताया कि शासन-प्रशासन लगातार पार्किंग के नए-नए स्थलों को खोजने का प्रयास करती है, परंतु नैनीताल स्थित एकमात्र पार्किंग मल्लीताल फ्लैट्स में विगत कुछ दिनों से बॉक्सिंग रिंग निर्माण कार्य चल रहा है जो की पार्किंग का स्थान समाप्त कर अतिरिक्त स्थान घेरेगा, जिससे पार्किंग की समस्या और अधिक बढ़ेगी।

वहीं उन्होंने बताया कि नैनीताल को इस पर्यटन सीजन हेतु पूर्ण रूप से नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया जा चुका है, जबकि आज तक भी कोई पार्किंग जोन स्थानीय लोगों के लिए चिन्हित नही किया गया है, जिससे नैनीताल में रहने वाले स्थानीय लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा पार्किंग की व्यवस्था तो कराई नहीं गई है लेकिन निरंतर स्थानीय लोगों के भारी चालान कर दिए जा रहे हैं। आगे उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों को साकार करने हेतु हर युवा को रोजगार देने के उद्देश्य से पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने हेतु स्व. रोजगार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिसमें से एक कार्यक्रम होम स्टे है, जिससे प्रदेश का युवा रोजगार की और बढ़ सके।

लेकिन प्रशासन की लचर व्यवस्था के कारण होम स्टे में लोग अपना पंजीकरण नही करा पा रहे हैं। बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा फूड वैन के संबंध में स्वतः संज्ञान ॅच्प्स् 16/2023 लेकर प्रदेश भर में लगी फूड वैन के संबंध में कुछ दिशा निर्देश दिए गए थे जिसके बाद प्रशासन द्वारा निर्देशों का पालन सभी फूड वैन के लिए करवाया गया था, लेकिन इसके पश्चात अब पर्यटन सीजन में स्वरोजगार कर रहे युवाओं को परेशान किया जा रहा है जबकि उन सभी युवाओं द्वारा स्वरोजगार हेतु उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है। कहा कि उक्त सभी समस्याओं का समाधान होना अति आवश्यक है, ताकि शहरवासियों को परेशानियों से न जूझना पड़े। 


संबंधित आलेख: