नैनीतालः राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय पहुंची समाजसेवी कविता गंगोला! बच्चों को बांटी ड्रेस, कही बड़ी बात
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल की भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष और समाजसेवी कविता गंगोला ने तल्लीताल स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को ड्रेस वितरित की। उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास है कोई भी बच्चा बिना ड्रेस या फटी हुई ड्रेस के साथ स्कूल न आये। सभी बच्चों के कपड़े एक समान रहे, ताकि किसी भी बच्चे में हीनभावना न आ सके। समाजसेवी कविता गंगोला ने बच्चों को ड्रेस बांटी तो बच्चों के चेहरों पर मुस्कान आ गयी। बच्चों ने कविता गंगोला का आभार प्रकट किया। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या हेमू कांडपाल, सहायक अध्यापिका मुक्ता साह मौजूद रही।