नैनीतालः समाजसेवी संगठन हल्द्वानी ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओखलढुंगा को भेंट किया 50 हजार का पेंट का सामान
नैनीताल। समाजसेवी संगठन हल्द्वानी द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओखलढुंगा भीमताल को पेंट का सामान दान किया गया। इस दौरान समाजसेवी हेमंत गोनिया की पहल पर वन विभाग के रेंजर मुकुल शर्मा, अधिशासी अभियंता जल संस्थान हल्द्वानी अशोक कटारिया, तिवारी टूरिस्ट होटल के मालिक प्रदीप तिवारी और अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड ग्रामीण हल्द्वानी डीडी पांगती ने स्कूल को रंग-रोगन के लिए करीब 25 हजार रुपए का पेंट का सामान दान किया। वहीं पेंटिंग करवाने के लिए हल्द्वानी के व्यवसाई सुलभ खंडेलवाल ने 22 हजार रूपए निशुल्क उपलब्ध कराए हैं। आज विद्यालय पहुंची समाजसेवी संगठन की टीम का स्कूल प्रबंधन ने आभार जताया। प्रधानाचार्य हेमंत कुमार खोलिया समाजसेवियों के कार्यों की सराहना की। कहा कि समाजसेवी संगठन हल्द्वानी द्वारा लगातार विद्यालय को विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाती है। वहीं समाजसेवी गोनिया ने बताया कि उनका संगठन अबतक विद्यालय को करीब 8 लाख रुपए का सामान दान कर चुका है। इस दौरान दीपक शर्मा, ललित मोहन तिवारी, आरएस खंपा, दीप्ति दीगारी, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, ध्यान सिंह नेगी, हीरा संभल, बालम संभल, ललित मोहन संभल आदि मौजूद रहे।
