• Home
  • News
  • Nainital: Sports Minister Rekha Arya reached the wrestling program! Raised the enthusiasm of the players, said – the coming decade will be of sports

नैनीतालः कुश्ती कार्यक्रम में पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या! खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, बोलीं- आने वाला दशक खेल का होगा

editor
  • Awaaz Desk
  • September 15, 2024 06:09 AM
Nainital: Sports Minister Rekha Arya reached the wrestling program! Raised the enthusiasm of the players, said – the coming decade will be of sports

नैनीताल। नैनीताल जनपद के प्रवास पर पहुंची प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखंड रेसलिंग एंटरटेनमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कुश्ती कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।यहां एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रभारी मंत्री को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री आर्या ने खिलाडियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कुश्ती एक ऐसा खेल है जिससे जहां एक और शरीर मजबूत होता है तो वहीं किसी भी खेल को खेलने से टीम भावना भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि आज हमारे खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व में देश और प्रदेश का नाम रौशन करने का कार्य कर रहे हैं। प्रभारी मंत्री आर्या ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देशों में खिलाडियों को बेहतर उच्चस्तरीय सुविधाओं से लाभान्वित कर रही है। राज्य सरकार खेल और खिलाडियों के लिए निरंतर प्रयासरत ताकि उनकी खेल कौशल में वृद्धि हो। कहा कि राज्य सरकार द्वारा खिलाडियों के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।इन योजनाओं का लाभ सभी खिलाड़ी प्राप्त कर रहे हैं। राज्य में 38 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने जा रहा है जो कि राज्य के लिए गौरव की बात है।कहा कि राष्ट्रीय खेलों की लगभग समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडी अध्यक्ष अनिल कपूर, निवर्तमान मेयर डा. जोगिंदर सिंह रौतेला सहित खिलाड़ी और दर्शक मौजूद रहे।


संबंधित आलेख: