नैनीतालः राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने मां नैना देवी महोत्सव में लगाया जागरूकता स्टॉल! न्यायमूर्ति तिवारी ने विजेताओं को किया पुरस्कृत, विकलांगों को बांटी व्हीलचेयर
नैनीताल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा 23 से 26 सितंबर तक मां नैना देवी महोत्सव पर विधिक जागरूकता स्टॉल लगाया गया। इस विधिक जागरूकता स्टॉल में 24 सितंबर को एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस दौरान न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, कार्यपालक अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में 9 विकलांग व्यक्तियों को व्हीलचेयर निशुल्क वितरित की गई तथा पांच व्यक्तियों को बैसाखी न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी द्वारा दी गई।

इस विधिक जागरूकता स्टॉल में कुल 4 दिनों में लगभग 450 व्यक्तियों को निशुल्क कानूनी पुस्तकों का भी वितरण किया गया और लगभग 45 व्यक्तियों को पैनल अधिवक्ता द्वारा निशुल्क कानूनी सलाह दी गई।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश शपलियाल, न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा, विशेष कार्य अधिकारी सैयद गुरफान, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य, सचिव सहदेव सिंह, उच्च न्यायालय के निबंधक सहित अन्य निबंधकगण उपस्थित रहे।




