• Home
  • News
  • Nainital: Statehood Day! A grand event was held in the lake city, with colourful performances that captivated the audience.

नैनीतालः राज्य स्थापना दिवस! सरोवर नगरी में हुआ भव्य कार्यक्रम, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

  • Awaaz Desk
  • November 09, 2025 10:11 AM
Nainital: Statehood Day! A grand event was held in the lake city, with colourful performances that captivated the audience.

नैनीताल। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलब्ध में आयोजित रजत जयंती महोत्सव के तहत प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सरोवर नगरी नैनीताल में भी में रजत जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें राज्य आंदोलनकारी सहित स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पहाड़ी उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने राज्य स्थापना की सभी को बधाई देते हुए कहा कि सभी उत्तराखण्ड वासियों की दृढ़ संकल्प शक्ति से राज्य ने अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हमारा उद्देश्य होना चाहिए कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाए दूर-दराज ईलाकों में बैठे हुए लोगों तक पहुंचे। वहीं स्थापना दिवस पर कलाकारों द्वारा कुमाऊं एवं गढ़वाली लोक गीत व लोक नृत्य भी प्रस्तुत किये गए। 


संबंधित आलेख: