नैनीताल:सीतापुर नेत्र चिकित्सालय की 81 वर्षीय चिकित्सक और फाउंडर मेंबर सुशील बोरा का हुआ निधन
नैनीताल लोअर मॉल रोड स्थित सीतापुर आई हॉस्पिटल में पिछले कई वर्षों से चिकित्सक के पद पर कार्यरत 81 वर्षीय सुशील बोरा का आज सुबह स्वास्थ्य खराब हो गया जिसके चलते उन्हें जिला अस्पताल बीडी पांडे लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों के नोएडा से आने पर मृतका के पंचायत नामा की कार्यवाही उपनिरीक्षक हरीश सिंह द्वारा की गई तथा मृतका के परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम ना कराने के संबंध में जिलाधिकारी नैनीताल महोदय से अनुमति प्राप्त की गई। मृतका के पंचायत नामा के बाद मृतका के शव को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। मृतका सुशील बोरा अविवाहित थी तथा सीतापुर नेत्र चिकित्सालय की फाउंडर मेंबरों में से एक थी। पिछले दो माह से घुटनों में दर्द होने के कारण चलने फिर चलने फिरने में भी असमर्थ हो गई थी तथा सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में अकेले ही रहती थी।