नैनीतालः लोक गायक मेहरा के निधन पर शिक्षक संघ कूटा ने जताया दुख! गीतों को याद कर दी श्रृद्धांजलि, बताया अपूर्णीय क्षति
नैनीताल। शिक्षक संघ कूटा ने प्रसिद्ध लोक गायक प्रहलाद मेहरा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कूटा ने कहा कि प्रहलाद मेहरा कुमाऊं के एक प्रसिद्ध लोक गायक के साथ यहां की संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे थे। उनके प्रसिद्ध गीतों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के नारे पर प्रह्लाद मेहरा ने बेटी बचाने के लिए ‘गर्भ भितेरा बेटी ना मारा’ गीत गाया। प्रह्लाद का गीत ऐजा मेरा दानपुरा लोगों की जुबान पर चढ़ गया। प्रह्लाद मेहरा के लोक संस्कृति से जुड़े गीत लोगों ने भी गाए तथा गुनगुनाए। कूटा ने इसे अपूर्णीय क्षति बताया है। कूटा की तरफ से अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ. विजय कुमार, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. दीपाक्षी जोशी, डॉ. दीपिका गोस्वामी, प्रो. अनिल बिष्ट, डॉ. उमंग सैनी, डॉ. पैनी जोशी, डॉ. सीमा चौहान, डॉ. दीपिका पंत, डॉ. नागेंद्र शर्मा, डॉ. युगल जोशी, डॉ. रितेश साह आदि ने दुख व्यक्त किया है।