• Home
  • News
  • Nainital: The 19th Governor's Golf Cup competition will start tomorrow! Governor will inaugurate the teef, 121 players from across the country will participate

नैनीतालः कल होगा 19वीं गवर्नस गोल्फ कप प्रतियोगिता का आगाज! टीआफ कर राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, देशभर के 121 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

editor
  • Awaaz Desk
  • June 06, 2024 08:06 AM
Nainital: The 19th Governor's Golf Cup competition will start tomorrow! Governor will inaugurate the teef, 121 players from across the country will participate

नैनीताल। नैनीताल के राजभवन में कल 7 जून से 19वीं गवर्नस गोल्फ कप प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है, जो 9 जून तक चलेगी। प्रतियोगिता को लेकर आज प्रदेश के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने राजभवन में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि नैनीताल गोल्फ प्रत्योगिता के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है। इस बार देशभर के 121 खिलाड़ी गोल्फ में प्रतिभाग करेंगे है। उन्होंने कहा कि गोल्फ को बढावा देने को लेकर स्कूलों के बच्चों की प्रतियोगिता कराई गई थी, जिसमें बच्चों ने प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा ये प्रतियोगिता उत्तराखण्ड के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो विशेष रूप से नैनीताल के पर्यटन और इकॉनमी लिए भी फायदेमंद होगी। उन्होंने कहा कि अगले 5 सालों में इस गोल्फ कोर्स से अच्छे खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। बता दें कि कल सुबह 7 बजे राज्यपाल टीआफ करके गोल्फ कप का शुभारम्भ करेंगे।


संबंधित आलेख: