नैनीताल:नगर पालिका द्वारा नए कर के बोझ तले व्यापारियों की कमर तोड़ने की तैयारी के विरोध में उतरा व्यापार मंडल,लिया ये फैसला
नगरपालिका नैनीताल द्वारा व्यापारियों से नए कर वसूलने की तैयारी की जा रही है जिसके विरोध में व्यापार मंडल ने राम सेवक प्रांगण में बैठक आयोजन कर नगर पालिका के खिलाफ धरना किया। आदोलन कर रहे व्यापारियों ने एकमत होकर नगर पालिका के नए कर वसूलने का विरोध करते हुए कहा पहले से ही करो के बोझ तले दबे व्यवसायियों पर नगर पालिका द्वारा दुकानदारो पर नया कर लगाने की तैयारी की जा रही जिससे दुकानदारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष का कहना है कि अगर नगर पालिका ने व्यापारियों के ऊपर लगाया जा रहा अतरिक्त कर वापस नही लिया तो व्यापार मंडल का समस्त व्यापारी वर्ग सड़को पर उतरकर नगरपालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा।