• Home
  • News
  • Nainital: The cold is getting worse day by day! Zoo management has made special arrangements for the animals.

नैनीतालः दिनोंदिन बढ़ता जा रहा ठण्ड का प्रकोप! जू प्रबंधन ने जानवरों के लिए की खास व्यवस्था

editor
  • Awaaz Desk
  • November 23, 2025 11:11 AM
Nainital: The cold is getting worse day by day! Zoo management has made special arrangements for the animals.

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में ठण्ड का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। भले ही मौसम दिन में खुशगवार बना हो, लेकिन रात को पारा काफी नीचे पहुंच जा रहा है। मौसम परिवर्तन से जहां लोग प्रभावित हो रहे हैं, वहीं चिडि़याघर के जानवरों को भी ठण्ड सताने लगी है। नैनीताल जू के इन जानवरों को ठण्ड का अहसास ना हो इसके लिये जू प्रबंधन ने खास व्यवस्था की है। दिन में ये जानवर धूप का लुत्फ उठा रहे हैं तो सर्द रातों की ठंडक इन बेजुबानों को परेशान किये है। बाड़ों में कैद इन जानवरों को ठंड से बचाने के लिए जू प्रशासन कई उपाय करने में जुटा है। जहां एक और काले भालुओं को विशेष तौर पर अतिरिक्त शहद और गुड़ दिया जा रहा है। वहीं कैट फैमली के जानवरों को दिये जाने वाले प्रोटीन युक्त मांस की मात्रा भी बढ़ा दी गई है। साथ ही प्राणी उद्यान के पक्षियों को अतिरिक्त मात्रा में अंडे दिये जा रहे हैं ताकि पक्षियों के शरीर में गर्मी बनी रहे। सर्द हवाओं से जानवरों को बचाने के लिए बाड़ों को शाम ढलते ही हवा रोधी तिरपालों से ढका जा रहा हैं। जानवरों को गर्म रखने के लिए ब्लोवर की व्यवस्था भी की गई है।


संबंधित आलेख: