• Home
  • News
  • Nainital: The election process of the new chairman, vice-chairman, and members of the committees of Uttarakhand Bar Council has started, voting will be held on March 4

नैनीताल:उत्तराखंड बार काउंसिल के नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, और कमेटियों के सदस्यों की चुनाव प्रक्रिया हुई शुरू,4 मार्च को होंगे मतदान

editor
  • Kanchan Verma
  • February 28, 2022 02:02 PM
Nainital: The election process of the new chairman, vice-chairman, and members of the committees of Uttarakhand Bar Council has started, voting will be held on March 4

उत्तराखण्ड बार काउंसिल के नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कमेटियों के सदस्यों की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन हेतु नामांकन पत्र व चुनाव कार्यक्रम की सूचना बार काउंसिल के सभी 20 सदस्यों को डाक द्वारा भेजी गई है। 2 मार्च को प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 3 मार्च को 12 बजे तक उसके पश्चात प्रत्याशियों की सूची जारी की जायेगी। 3 मार्च को नाम वापसी के  पश्चात 4 मार्च को अपरान्ह 1 से 2 बजे के बीच मतदान होगा। निर्वाचन के तुरन्त पश्चात मतगणना कर परिणाम घोषित किया जायेगा।
अध्यक्ष प्रभात कुमार चौधरी ने बताया बार काउंसिल चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है, जिसमे बार काउंसिल के 20 सदस्यों के साथ ही 1 पदेन सदस्य अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए चुनाव में वोट करेगे।


संबंधित आलेख: