• Home
  • News
  • Nainital: The first episode of Crime Alert Uttarakhand based on the crimes committed in Uttarakhand will be released soon, local artists performed well

नैनीताल:उत्तराखंड में हुए अपराधों पर आधारित क्राइम अलर्ट उत्तराखंड का पहला एपिसोड जल्द होगा रिलीज़, स्थानीय कलाकारों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

editor
  • Kanchan Verma
  • February 19, 2022 12:02 PM
Nainital: The first episode of Crime Alert Uttarakhand based on the crimes committed in Uttarakhand will be released soon, local artists performed well

उत्तराखंड में पिछले कई सालो में क्राइम रेशियो बहुत बढ़ गया है। यहां की शांत वादियां भी कई आपराधिक घटनाओं की गवाह बनती जा रही है। इन घटनाओं को अब धारावाहिक के ज़रिए जल्द ही आपके सामने प्रस्तुत किया जाएगा। प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक क्राइम पेट्रोल की तर्ज पर शिव शांति फिल्म कंबाइंस के बैनर तले उत्तराखंड में हुए अपराधों पर आधारित प्रथम काल्पनिक और नाट्य रूपांतर धारावाहिक का निर्माण प्रेरणा गुप्ता और धारावाहिक का निर्देशन रजनीश थापा और हेमंत कुमार भाइयों द्वारा किया जा रहा है। मीडिया को जानकारी देते हुए फिल्म निर्माता निर्देशक हेमंत कुमार भईयू ने बताया कि धारावाहिक "क्राइम अलर्ट उत्तराखंड" की शूटिंग पूर्ण होने के पश्चात इसे अति शीघ्र यूट्यूब चैनल "क्राइम अलर्ट उत्तराखंड" सहित सभी सोशल मीडिया चैनलों पर रिलीज किया जाएगा।यह धारावाहिक अपराधों के प्रति युवा वर्ग को सचेत करेगा और मनोरंजन के साथ-साथ मार्गदर्शन भी करेगा। उन्होंने कहा कि धारावाहिक में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ रंगमंच के अनुभवी कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन किया, निरंतर धारावाहिक निर्माण से यहां के प्रतिभाशाली लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच और अवसर मिलेगा, साथ ही बेरोजगार लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा। इस आयोजन में निर्मात्री प्रेरणा गुप्ता फिल्म निर्माता निर्देशक हेमंत कुमार भईयू, निर्देशक रजनीश थापा, कलाकार घनश्याम भट्ट,सोनी अनीश "एनी",सुप्रीत कौर, विक्रम सिंह,सीड सिरेलिया, दीपक थापा, शंभू दत्त साहिल, प्रमोद गोल्डी, जमीर खान, शिवांग मित्तल, राजीव राठौर, और प्रोडक्शन मैनेजर शैलेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे


संबंधित आलेख: