• Home
  • News
  • Nainital: The Martyrs' Honor Yatra arrives in the lake city! Sacred soil collected from the courtyard of martyr Sanjay Bisht brings tears to every eye.

नैनीतालः सरोवर नगरी पहुंची शहीद सम्मान यात्रा! शहीद संजय बिष्ट के आंगन से संग्रहित की गई पवित्र मिट्टी, हर आंख हुई नम

editor
  • Awaaz Desk
  • October 01, 2025 12:10 PM
Nainital: The Martyrs' Honor Yatra arrives in the lake city! Sacred soil collected from the courtyard of martyr Sanjay Bisht brings tears to every eye.

नैनीताल। उत्तराखंड को सैन्य भूमि कहा जाता है, जहां के जांबाज हमेशा देश की सेवा में अग्रणी रहे हैं। इन्हीं शहीदों के सम्मान में देहरादून में ‘उत्तराखंड सैन्य धाम’ का निर्माण किया जा रहा है और इस सैन्य धाम के लिए प्रदेश भर से शहीदों के आंगन की मिट्टी लाई जा रही है। इसी कड़ी में नैनीताल में 2021 के बाद शहीद हुए लांस नायक संजय बिष्ट के परिवार से भी मिट्टी सैन्य धाम के लिए ले जाई गई। देशभक्ति और गर्व से भरे इस क्षण में पूरे इलाके के लोग शामिल हुए। लांस नायक संजय बिष्ट जिन्होंने 2021 में देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था, उनके पैतृक आवास पर यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सांसद अजय भट्ट, स्थानीय विधायक और पूरे इलाके के लोग मौजूद रहे। विधि-विधान से पूजा-पाठ के बाद शहीद संजय बिष्ट के आंगन से पवित्र मिट्टी को कलश में संग्रहित किया गया। इसके बाद शहीद संजय बिष्ट के घर से कैंचीधाम तक एक भावुक सम्मान यात्रा निकाली गई। इस दौरान हर किसी की आंखों में देश प्रेम का जोश और जज्बा साफ दिखाई दे रहा था। बता दें कि यह शहीद सम्मान यात्रा का दूसरा चरण है। पहले चरण में आजादी के बाद से शहीद हुए सैनिकों के परिवारों के घरों की मिट्टी को लिया गया था। अब 2021 के बाद शहीद हुए कुल 72 सैनिकों के परिवार से मिट्टी ली जा रही है। इस मुहिम का उद्देश्य शहीदों की यादों को अमर रखना और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देना है।


संबंधित आलेख: