• Home
  • News
  • Nainital: The night of Thirty First celebrated in Nainital will always be remembered, will come every year to celebrate New Year: tourists

नैनीताल:नैनीताल में मनाई थर्टी फर्स्ट की रात हमेशा रहेगी याद,हर साल आएंगे न्यू ईयर मनाने:पर्यटक

editor
  • Kanchan Verma
  • January 01, 2022 06:01 AM
Nainital: The night of Thirty First celebrated in Nainital will always be remembered, will come every year to celebrate New Year: tourists

कोरोना के नए वेरियंट ओमीक्रोन भय एवं पाबंदियों के बावजूद नैनीताल नये वर्ष का जश्न मनाने के लिए देश भर से सैलानी नैनीताल पहुचे। हालांकि इस बार पर्यटको की संख्या में खासी कमी देखने को मिली। अमूमन नैनीताल की माल रोड शाम के वक्त पर्यटकों से खचाखच भर जाया करती थी, मगर इस वर्ष कुछ ही पर्यटक माल रोड में चहल कदमी करते नजर आए और11:00 बजने के साथ ही रात्रि कर्फ्यू  के चलते सड़कें सुनसान नजर आई। तो वही नैनीताल पहुचे पर्यटक नगर के होटलों - गेस्ट हाउसों में मध्य रात्रि के बाद तक संगीत पर झूमते , मनोरंजन करते रहे। नगर के सभी होटलों में कोविड -19 के दिशा - निर्देशों का पालन कराते हुए सैलानियों के मनोरंजन के लिए होटलों में आंतरिक कार्यक्रम हुए। कड़ाके की ठंड में पर्यटक डीजे की धुनों का आनंद लेते देखे गए,और कहते नजर आए कि नैनीताल में मनाई गई थर्टी फर्स्ट नाईट उनकी सबसे अच्छी न्यू ईयर पार्टी रही और वह आगे भी नैनीताल में नए साल का जश्न मनाने आते रहेंगे


संबंधित आलेख: