नैनीताल: भीमताल के एक होटल की मालकिन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, गर्दन पर मिले नीले निशान
सरोवर नगरी नैनीताल से महज कुछ ही दूरी पर भीमताल के एक होटल की मालकिन संदिग्ध हालात में बाथरूम में अचेत अवस्था मे मिलने से सनसनी फैल गयी। आनन फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने महिला मृत घोषित कर दिया।
मामले के अनुसार भीमताल के एक होटल की मालकिन 59 वर्षीय सरिता शुक्ला बाथरूम में गिरी पड़ी थी, होटल कर्मचारियों ने जब देखा तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और कर्मचारियों द्वारा महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। भीमताल पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि महिला की गर्दन में नीले निशान पाए गए है लेकिन महिला की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा।