• Home
  • News
  • Nainital: The untimely demise of famous theater artist Dr. Anil Pant, Kabira was dominated by plays like Khada Bazar and Oedipus in the theater world.

नैनीताल:मशहूर रंगकर्मी डॉक्टर अनिल पंत का हुआ असामयिक निधन, कबीरा खड़ा बाजार में और ईडिपस जैसे नाटकों से छाए रहे थे थियेटर की दुनिया मे

editor
  • Kanchan Verma
  • February 16, 2022 10:02 AM
Nainital: The untimely demise of famous theater artist Dr. Anil Pant, Kabira was dominated by plays like Khada Bazar and Oedipus in the theater world.

नैनीताल में युगमंच के वरिष्ठ सदस्य और मंझे हुए रंगकर्मी डॉ अनिल पंत का असामयिक निधन हो गया,जिससे रंगकर्मियों और नैनीताल में शोक की लहर व्याप्त है। अनिल पंत के छोटे भाई रंगकर्मी और पत्रकार हरीश पंत ने बताया कि कुछ दिन से वह निमोनिया से पीड़ित थे और निमोनिया बिगड़ने के कारण हल्द्वानी के अस्पताल में उनका निधन हो गया है। डॉक्टर अनिल पंत एक बहुत ही सुलझे हुए  निर्देशक और पाए के रंगकर्मी रहे हैं. पहले वह एकायन संस्था में काम करते थे और वहां कई महत्वपूर्ण नाटकों का निर्देशन किया.तत्पश्चात उन्होंने युगमंच के साथ मिल कर अनेक नाटक किये।युगमंच के साथ उन्होंने कई नाटकों को निर्देशित भी किया जिनमें से कबीरा खड़ा बजार में और इडिपस बहुत महत्वपूर्ण नाटक हैं, जिनके लिए उनको हमेशा हमेशा याद किया जाएगा. नैनीताल के सभी रंगकर्मियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी,यह नैनीताल के रंगमंच की बहुत बड़ी हानि है,युगमंच और नैनीताल का सारा रंगमंच परिवार डॉक्टर अनिल पंत के निधन से बहुत शोकाकुल है और शोक की इस घड़ी में हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।


संबंधित आलेख: