नैनीताल:इन शोध विद्यार्थियों ने पास की पहले ही प्रयास में यूजीसी नेट परीक्षा,किया शहर का नाम रौशन
नैनीताल डीएसबी परिसर के इन विद्यार्थियों ने यूजीसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा सफलता पूर्वक उत्तीर्ण कर न केवल कुविवि का मान सम्मान बढ़ाया बल्कि शहर को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाया है।
अर्थशास्त्र विभाग के आयुष साह,वाणिज्य विभाग की पूजा जोशी,दीक्षा पवार और आशु तोमर ने ये परीक्षा पास की है इनके अलावा अपने पहले ही प्रयास में नैनीताल की बेटी अपराजिता बिष्ट ने भी यूजीसी नेट की परीक्षा अपने दूसरे प्रयास में फाइन आर्ट्स में उत्तीर्ण की है। अपराजिता सेंट मेरी कॉन्वेंट से 12 पास है और वर्तमान में नैनीताल के प्रतिष्ठित कॉलेज सेंट जोसेफ में अध्यापिका के तौर पर विद्यार्थियों को फाइन आर्ट्स की बारीकियां सिखाती है। उनकी पेंटिंग्स की कई एग्जीबिशन लग चुकी है।
वही पूजा जोशी डॉक्टर आरती पंत के दिशा निर्देशन में शोध कार्य कर ही है,उन्होंने इससे पहले भी ये परीक्षा उत्तीर्ण की है। दीक्षा पवार और आशु तोमर वाणिज्य विभाग के डॉ विजय कुमार के अंडर शोध कार्य कर रहे है इन दोनों ने भी अपने पहले ही प्रयास में ये परीक्षा उत्तीर्ण की है।इनके अलावा आयुष साह ने भी पहले ही प्रयास में ये परीक्षा पास की आयुष एमए तृतीय सेमेस्टर में पढ़ रहे है। उनके पिता अधिवक्ता योगेश साह थे जिनका निधन हाल ही में हुआ है और उनकी माता प्रीति साह सिविल कोर्ट में अधिवक्ता है।
इन सभी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर शोध निदेशक प्रो ललित तिवारी,संजय पंत,डॉ निधि वर्मा,वाणिज्य विभाग अध्यक्ष प्रो अतुल जोशी,प्रो बीडी कविदयाल,डॉ आरती पंत,डॉ हिमानी, डॉ ममता,डॉ रितेश साह,प्रो हरीश बिष्ट और कूटा सहित तमाम लोगो ने शुभकामनाएं दी।