नैनीतालः चिल्ड्रन फुटबाल टूर्नामेंट का तीसरा दिन! सरस्वती बिहार दुर्गापुर और सैनिक बी की टीम ने मारी बाजी
नैनीताल। सीआरसीटी ओल्ड बॉयज क्लब द्वारा आयोजित एवं नैनीताल बैंक द्वारा प्रायोजित 76वें एचएन पांडे इंडिपेंडेंस डे चिल्ड्रन फुटबाल टूर्नामेंट के तृतीय दिवस में दो मैच खेले गए। प्रथम मुकाबला सरस्वती बिहार दुर्गापुर तथा बाल संस्कार ज्योलीकोट के मध्य खेला गया। जिसमें सरस्वती बिहार दुर्गापुर ने शून्य के मुकाबले 07 गोलों से जीत हासिल की। मध्यांतर तक सरस्वती बिहार ने 3-0 से बढ़त बनाये रखी। दूसरे हाफ में 4 और गोल कर दुर्गापुर ने जीत हासिल की। दुर्गापुर की ओर से मानव व दक्ष ने 2-2 व अथर्व, गौरव और वीहान ने 1-1 गोल किये। इस दौरान दूसरा मुकाबला सैनिक स्कूल बी बनाम हरमन माइनर के मध्य खेला गया। इससे पहले मैच में सैनिक स्कूल बी ने 1 गोल कर बड़त हासिल की। तथा मध्यांतर तक स्कोर 1-0 रहा। द्वितीय हाफ में सैनिक बी ने 1 और गोल कर मैच अपने नाम किया। सैनिक स्कूल की ओर से आयान व दक्षित ने 1-1 गोल किया। मैच में निर्णायक की भूमिका में अमित, नकुल सिंह एवं बिमल निर्णायक रहे। प्रतियोगिता चौथे दिन 5 अगस्त को एक मैच खेला जायेंगे। मुकाबला 5 बजे सैनिक रेड एवं लैक्स इंटरनेशनल स्कूल के मध्य खेला जाएगा। आज के मैच के दौरान ओल्ड बॉयज के सदस्यगण कैप्टेन एलएम साह, जगदीश बावड़ी, डॉक्टर मनोज बिष्ट गुड्डू, जगदीश लोहनी, विश्वकेतु वैद्य, विनोद साह, शैलेंद्र बरगली, पवन साह, प्रो. ललित तिवारी उपस्थित रहे।