नैनीतालः तिब्बती समुदाय ने मनाया लोसर का जश्न! पूजा-अर्चना कर दी नए वर्ष की शुभकामनाएं
नैनीताल। तिब्बती समुदाय विश्वभर में अपने नये साल यानी लोसर का जश्न मना रहा है। नैनीताल में भी तिब्बती समुदाय ने सुख निवास स्थिति बौद्ध मठ में लोसर का जश्न मनाया। इस दौरान समुदाय के लोगों ने मठ में पूजा-अर्चना की। तीन दिन तक चले लोसर के जश्न में लोगों ने एक-दूसरे को नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं। तिब्बती समुदाय ने पूजा-अर्चना कर विश्व शांति और दलाई लामा की दीर्घायु की कामना की। लोसर के मौके पर तिब्बती समुदाय की महिलाओं और पुरूषों ने पारंपरिक परिधानों में मंगल गीत गाये। बता दें कि आज ही के दिन तिब्बती समुदाय द्वारा रंग-बिरंगे झंडे लगाए जाते हैं, जो 5 रंग के होते हैं। हरा जो हरियाली का, लाल अग्नी, सफेद शांति, नीला जल और पीला जमीन का प्रतीक होते हैं। इन झंडों में मंत्र लिखे होते हैं और माना जाता है कि हवा के बहाव से जितनी बार यह झंडे हवा में लहराते हैं उतनी ही ज्यादा विश्व में शांति आएगी।