• Home
  • News
  • Nainital: Today is the first day of children's corona armor, enthusiasm shown in children, said there is no need to be afraid of vaccine, get vaccinated be safe, doctor said take special care of these things before vaccine

नैनीताल: बच्चों के कोरोना कवच का आज पहला दिन,बच्चों में दिखा उत्साह,कहा वैक्सीन से डरने की ज़रूरत नही,टीका लगवाएं सुरक्षित रहें,डॉक्टर ने कहा वैक्सीन से पहले इन बातों का रखें खास ख़्याल

editor
  • Kanchan Verma
  • January 03, 2022 07:01 AM
Nainital: Today is the first day of children's corona armor, enthusiasm shown in children, said there is no need to be afraid of vaccine, get vaccinated be safe, doctor said take special care of these things before vaccine

कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए पूरे देशभर में बच्चों को कोरोना के खिलाफ लड़ने का कवच दिया जा रहा है। आज से वैक्सिनेशन की शुरुआत हो चुकी है। नैनीताल में भी 15 से 18 वर्ष के किशोरों के टीकाकरण कराया जा रहा है। डीएम धिराज गर्ब्याल ने डीएसए मैदान में बच्चों के टीकाकरण अभियान का उद्घाटन किया। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बच्चों को प्रतिदिन वैक्सिनेटेड किया जाएगा।

बच्चों में टीकाकरण को लेकर खासा उत्साह भी देखा जा रहा है। डीएसए मैदान पहुंचे सार्थक मिश्रा और मोक्ष शर्मा ने उत्साहित होकर कहा कि "वैक्सीन से डरने की ज़रूरत नही है कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन ज़रूर लगाएं। हम वैक्सीन का कई महीनों से इंतज़ार कर रहे थे ताकि हम भी सुरक्षित महसूस कर सकें। हम और बच्चों से भी अपील करते है कि बिना डरे वैक्सीन लगवाने आये,नैनीताल में बिना रजिस्ट्रेशन के भी वैक्सीन लगाई जा रही है।"
बच्चों के टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के अलावा वैक्सिनेशन सेंटर में भी हाथोंहाथ पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। ऑनलाइन पंजीकरण के अनुसार तय समय दिन और स्थान पर सम्बंधित बच्चे का किया टीकाकरण किया जाएगा। जिला अस्पताल बीडी पांडे के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ दुग्ताल ने कहा कि बच्चे को टीका लगवाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि उसने सही से भोजन किया हो। खाली पेट वैक्सीन लगवाने से बचना चाहिए। यह भी ध्यान रखें कि बच्चे ने रातभर अच्छी नींद ली हो। साथ ही उसको तेज बुखार या उल्टी दस्त न हो। इसके अलावा बच्चे को कोई पुरानी बीमारी न हो अगर कोई दवाई पहले से ही दी जा रही है तो टीकाकरण से पहले उन दवाइयों की जानकारी अवश्य दें।


संबंधित आलेख: