• Home
  • News
  • Nainital: Trade Board President Puneet Tandon meets tourism officer! Brainstorming regarding the upcoming tourism season

नैनीतालः पर्यटन अधिकारी से मिले व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन! आगामी पर्यटन सीजन को लेकर हुआ मंथन

editor
  • Awaaz Desk
  • March 21, 2024 06:03 AM
Nainital: Trade Board President Puneet Tandon meets tourism officer! Brainstorming regarding the upcoming tourism season

नैनीताल। मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन ने पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी से एक शिष्टाचार मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यटन अधिकारी की नियुक्ति नैनीताल में लंबे समय के बाद हुई है। इस संबंध में व्यापार मंडल का मानना है की पर्यटन अधिकारी की भूमिका नैनीताल और पर्यटन के लिए अत्यंत आवश्यक हो जाती है। पर्यटन अधिकारी से पर्यटन उत्थान और संबंधित मसलों पर वार्ता के दौरान नैनीताल में कमियां और उनकी पूर्ति के संबंध में भी चर्चा हुई। कहा कि आगामी सीजन में पर्यटक को एक अच्छे यादगार पल दे सकें और कुछ ऐसे कदम विभाग द्वारा करे जायें जो की नैनीताल की पर्यटन छवि में सुधार की तरफ़ दिशा प्रदान करें। 


संबंधित आलेख: