• Home
  • News
  • Nainital: Trip Cool group launched cleanliness campaign! Planting the message of environmental protection, special appeal to the people

नैनीतालः ट्रिप कूल समूह ने चलाया स्वच्छता अभियान! पौधरोपण कर दिया पर्यावरण सरंक्षण का संदेश, लोगों से की खास अपील

editor
  • Awaaz Desk
  • April 24, 2023 05:04 AM
Nainital: Trip Cool group launched cleanliness campaign! Planting the message of environmental protection, special appeal to the people

नैनीताल। चकल्वा स्थित ट्रिप कुल फैक्ट्री एवं कुमाऊं योगशाला के समूह के तत्वाधान में हैड़ाखान रोड में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। सफाई अभियान में ट्रिप कुल कंपनी के सीईओ राघव भुटियानी, समाजसेवी शुभम धरनसत्तु एवं अन्य समाजसेवी युवाओं द्वारा चलाया गया। इस दौरान लगभग 100 किलो कूड़ा एकत्र किया गया।ट्रिप कुल कंपनी के सीईओ राघव भुटियानी द्वारा युवाओं को स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा गया कि पर्यावरण को स्वच्छ रखना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जिस प्रकार गंदगी के ढेर दिख रहे हैं वह आने वाले समय के लिए बेहद खतरनाक है, ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि पर्यावरण का संरक्षण करें और अधिकाधिक वृक्षारोपण करें। 


संबंधित आलेख: