नैनीताल:यूकेडी प्रत्याशी ओमप्रकाश का हुआ नामांकन दर्ज,बीजेपी और कांग्रेस की दलबदल की गंदी राजनीति से हो रहे नुकसान का उठाएंगे मुद्दा
उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याक्षी ओमप्रकाश ने आज नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। ओमप्रकाश उर्फ सुभाष अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे।
आपको बता दें ओमप्रकाश उर्फ सुभाष चंद्र 2008 से 2014 तक प्रधान रहे, फिर महिला आरक्षित सीट होने पर उनकी पत्नी ने जीत दर्ज की। 2019 में वह फिर से निर्विरोध प्रधान चुने गए। उन्होंने कहा वे क्षेत्रीय जनता के बीच उक्रांद की नीतियों के साथ ही भाजपा व कांग्रेस की दलबदल की गंदी राजनीति से प्रदेश को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाएंगे।