नैनीतालः झील में उतराता मिला अज्ञात शव! तल्लीताल क्षेत्र में फैली सनसनी, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

नैनीताल। यहां तल्लीताल क्षेत्र में आज शुक्रवार को अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गयी। लोगों ने झील मंे शव उतराता देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तल्लीताल डांठ के पास में लोगों को झील में एक शव उतराता दिखाई दिया। शव को देख क्षेत्र में लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना के बाद एसआई भावना बिष्ट व चीता कांस्टेबल अमित गहलोत मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाव चालक व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शव को झील से बाहर निकाला। हांलाकि दो घण्टे बाद भी शव की कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है। एसओ तल्लीताल रमेश बोरा ने बताया कि फिलहाल शव की शिनाख्त कराई जा रही है। शव की शिनाख्त करने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।