नैनीताल: एक सितंबर को दोपहर एक बजे केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट करेंगे नंदा देवी महोत्सव का उद्घाटन! नंदा सुनंदा का सुंदर मंडप हुआ तैयार
नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपरा श्री नंदा देवी महोत्सव का उद्घाटन 1 सितंबर को अपरान्ह 2 बजे केंद्रीय रक्षा एवम पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा सभा भवन में किया जाएगा। महोत्सव के उद्घाटन में विधायक सरिता आर्य हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश जिला प्रशासन के अधिकारी महोत्सव के प्रारंभ में प्रतिभाग करेंगे । आज महोत्सव के 120 वर्ष के आयोजन के तैयारियो को अंतिम रूप दिया जा रहा है जिसमें मां नयना देवी मंदिर में मंडप निर्माण ,सभा भवन में उद्घाटन की तैयारी को अंतिम,रूप दिया गया ,शहर के कई स्थानों में तोरण द्वार बनाए गए है। डी एस ए मैदान में झूले तथा दुकानें लगाई जा रही है।
उद्घाटन के पश्चात कदली दल भलयुटी ज्योंलिकोट जायेगा जहा से 2 सितंबर को कदली वृक्ष लाया जायेगा एवम तल्लीतल वैष्णव देवी मंदिर से अपरान्ह 2बजे कदली नगर भ्रमण दल के साथ आरंभ होगा।
सेवा समिति भवन में सीधे प्रसारण हेतु स्टूडियो बनाया जा रहा है जिससे यू ट्यूब के साथ ताल चैनल और अन्य चैनलों पर महोत्सव देखा जा सकेगा ।जूते चप्पल के लिए भी स्टैंड बनाया गया है । बाजारों तथा सभा भवन मां नयना देवी मंदिर को विद्युत माला से सजाया गया तथा बाजारी एवम घरों में झंडे लगाए गए है। अष्टमी को श्रद्धालुओं को मां नैया देवी मंदिर से कैलेंडर भी वितरित किए जायेंगे।आज महोत्सव की तैयारी हेतु मनोज साह जगदीश बवाड़ी बिमल चौधरी मुकेश जोशी मंटू भुवन बिष्ट गिरीश जोशी घनश्याम साह पूर सभासद मनोज अधिकारी चंद्रप्रकाश साह रुचिर साह प्रदीप बिष्ट आशु बोरा प्री ललित तिवारी जुटे रहे।