• Home
  • News
  • Nainital: Untimely demise of Constable Prakash Nainwal! A tearful and heartfelt farewell was bid at the Police Lines.

नैनीतालः आरक्षी प्रकाश नैनवाल का असामयिक निधन! पुलिस लाइन में नम आंखों से दी गई भावभीनी विदाई

editor
  • Awaaz Desk
  • October 01, 2026 01:10 PM
Nainital: Untimely demise of Constable Prakash Nainwal! A tearful and heartfelt farewell was bid at the Police Lines.

नैनीताल। नैनीताल पुलिस परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। पुलिस लाइन में नियुक्त आरक्षी प्रकाश नैनवाल का 30 सितंबर 2026 को उपचार के दौरान असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। आज दिवंगत आरक्षी को नैनीताल पुलिस की ओर से पुलिस लाइन में शोक सलामी देकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, सीओ लालकुआं विमल प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आरक्षी को श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और शोक सलामी दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने आरक्षी प्रकाश नैनवाल की कर्तव्यनिष्ठ सेवा और पुलिस विभाग के प्रति उनके समर्पण को याद किया। सहकर्मियों ने उनके निधन को पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। पुलिस लाइन का माहौल इस दौरान बेहद भावुक रहा और हर किसी की आंखें नम नजर आईं। दिवंगत आरक्षी के परिजन भी इस दुखद अवसर पर पुलिस लाइन में मौजूद रहे। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।


संबंधित आलेख: