• Home
  • News
  • Nainital: Uttarakhand High Court celebrates Holi with judges and advocates smearing colors on each other to greet each other.

नैनीतालः उत्तराखंड हाईकोर्ट में होली मिलन समारोह! न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर दी शुभकामनाएं

  • Awaaz Desk
  • February 27, 2026 11:02 AM
Nainital: Uttarakhand High Court celebrates Holi with judges and advocates smearing colors on each other to greet each other.

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट परिसर में आज होली का पर्व सादगी, सौहार्द और उल्लास के साथ मनाया गया। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल का तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं और देशवासियों के लिए सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता सहित उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीश, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, पदाधिकारी, रजिस्ट्रार जनरल और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। औपचारिकता से परे, इस आयोजन में आत्मीयता और अपनत्व का रंग साफ दिखाई दिया। होली मिलन समारोह के दौरान स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति दी। होली खेलन आयो श्याम, मेरी चुनरी में पड़ गयो दाग, रंग डारूंगी, उड़-उड़ गयो लाल गुलाल और आज कान्हा जी जिद न करो जैसे गीतों पर अधिवक्ता और अन्य उपस्थितजन झूम उठे। पूरा वातावरण रंग, संगीत और हंसी-ठिठोली से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का पर्व है। हाईकोर्ट परिसर में आयोजित यह होली मिलन समारोह न्यायपालिका और अधिवक्ताओं के बीच सौहार्द और समन्वय का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।


संबंधित आलेख: