• Home
  • News
  • Nainital: Violation of night curfew was heavy on these restaurants of Mall Road, a case was registered against them under the Disaster Management Act

नैनीताल:मॉल रोड के इन रेस्टोरेंट को भारी पड़ा नाईट कर्फ़्यू का उल्लंघन,आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत हुआ इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज

editor
  • Kanchan Verma
  • January 25, 2022 02:01 PM
Nainital: Violation of night curfew was heavy on these restaurants of Mall Road, a case was registered against them under the Disaster Management Act

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर कोहराम मचा रहा है। कोरोना की रोकथाम के लिए शासन ने पूरे राज्य में नाईट कर्फ़्यू जारी किया है। नैनीताल में नाईट कर्फ़्यू का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने कुछ रेस्टोरेंट संचालको के खिलाफ कार्यवाही की है। 
कोतवाली से मिली जानकारी के मुताबिक नैनीताल की मॉल रोड में स्थित रेस्टोरेंटस में बीते सोमवार की देर रात तक भीड़ लगी हुई थी। इस दौरान लोगों द्वारा नाईट कर्फ़्यू का तो उल्लंघन किया ही जा रहा था साथ ही सामाजिक दूरी की भी जमकर धज्जियां उड़ाई जा रहीं थी। जिसपर मल्लीताल कोतवाली में तैनात एसएसआई जगवीर सिंह ने इस सम्बंध में तहरीर देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर नैनीताल पुलिस द्वारा नगर में बीते लंबे समय से अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसको लेकर मालरोड में स्थित कई रेस्टोरेंट संचालकों को पूर्व में कोविड नियमों का उल्लंघन न करने की चेतावनी भी दी गई थी। बावजूद इसके भी रेस्टोरेंट संचालकों द्वारा सोमवार की देर रात तक रेस्टोरेंट में पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र कर राज्य सरकार द्वारा जारी नाईट कर्फ़्यू का उल्लंघन किया जा रहा था। जिस पर पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक हरिनगर निवासी मोहम्मद साकिब, हंस निवास निवासी सूर्यभान, बूचड़खाना निवासी शईद अहमद व सल्ट निवासी चंदन सिंह के विरुद्ध आईपीसी की धारा 188, 269, 260 तथा 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मल्लीताल कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर चार रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में तफ्तीश की जा रही है। सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


संबंधित आलेख: