नैनीताल:शाबाश नैना! सलालम चैंपियनशिप में राज्य की इकलौती खिलाड़ी नैना अधिकारी ने जीते रजत और कांस्य पदक
नैनीताल की बेटी ने रजत पदक और कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रौशन किया है। नौवीं राष्ट्रीय कैनो सलालम चैंपियनशिप में नैनीताल की नैना अधिकारी ने रजत और कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। सलालम चैंपियनशिप में राज्य की इकलौती खिलाड़ी ने ही दो पदक जीते है। जिसके बाद नैना को बधाई देने वालो का तांता लगने लगा है।
उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने मीडिया को बताया कि सात से नौ जनवरी तक भोपाल में आयोजित हुई राष्ट्रीय कैनो चैंपियनशिप में प्रदेश की होनहार खिलाड़ी नैना ने पदक अर्जित कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता कैनोइंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित की गई थी। इनके साथ कैनो सलालम कोच अतुल सिंह भी मौजूद थे।