नैनीताल:नैनीताल विधानसभा से बीजेपी किसे देगी टिकट? सरिता आर्य के नाम पर मच गया था बीजेपी महिला मोर्चा में बवाल,अब सामने आया मोहन पाल का नाम,
बीजेपी में टिकट की दावेदारी को लेकर उठापटक बदस्तूर जारी है। सुबह से कांग्रेस नेत्री सरिता आर्य के बीजेपी में शामिल होने और उन्हें टिकट देने की जोरो से चर्चा थी। देहरादून बीजेपी मुख्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरिता आर्य को ही टिकट दिए जाने की खबरे थी,जिसके बाद बीजेपी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपिका बिनवाल ने सरिता आर्य को टिकट दिए जाने का जमकर विरोध किया। इसके बाद शाम होते होते अब देहरादून से खबरे आ रही है कि बीजेपी नैनीताल विधानसभा से मोहन पाल को टिकट देने जा रही है।