नैनीतालः ज्योलीकोट में जंगली मधुमक्खियों का आतंक! अचानक बोला हमला, अस्पताल में भर्ती कराए गए चार बच्चे
नैनीताल। ज्योलीकोट से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां जंगली मधुमक्खियों के हमले में चार बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन में बच्चों को नैनीताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मधुमक्खियों के अचानक हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कुछ और लोग भी जंगली मधुमक्खियों की चपेट में आए हैं। ये सभी बच्चे नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। बच्चों की तबियत देख परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग में ज्योलीकोट के पास अचानक जंगली मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर धावा बोल दिया। इस दौरान नेपाली मजदूरों के बच्चे मधुमक्खियों की चपेट में आ गए। मधुमक्खियों के हमले में बच्चे बुरी तरह घायल हो गए।