नैनीतालः मॉल रोड के पास यहाँ मिलेगा आपको खूबसूरत सेल्फी पॉइंट! रोटरी क्लब ने महज 20 दिनों में बनाया अद्भुत और खुबसूरत सेल्फी पॉइंट
अगर आप नैनीताल घूमने आए हैं या आ रहे हैं तो मॉल रोड पास सेल्फी पाइंट पर जरूर जाएं, क्योंकि यहां रोटरी क्लब द्वारा खूबसूरत सेल्फी पाइंट बनाया गया है, जिससे आप अपने नैनीताल ट्रिप को और भी खूबसूरत बना सकते हैं और यहां की यादों को कैमरे में कैद करके ले जा सकते हैं। दुर्गा लाल शाह म्यूनिसिपल पुस्तकालय के अग़ल-बग़ल स्थित प्रांगण में रोटरी क्लब नैनीताल ने विक्रम स्याल की अध्यक्षता में दो सेल्फ़ी पोईंट बनाए गए हैं। नैनीताल नगरी एक प्रचलित पर्यटक स्थल है और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ये दो सेल्फ़ी पोईंट बनाए गए हैं। अध्यक्ष विक्रम ने जानकारी दी कि सेल्फ़ी पॉइंट बना कर वहाँ बेंच तथा गेट लगा कर उस स्थल का सौंदरयिकरण किया गया, जिससे कि पर्यटक तथा लोकल निवासी वहाँ जा कर सेल्फ़ी लें कर नैनीताल शहर की मीठी यादें जुटा सकें। सेल्फ़ी पोईंट बनाने के लिए जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने स्वीकृति पत्र प्रदान किया। तत्पश्चात् ईओ नगरपालिका अशोक कुमार ने लाइब्रेरी के दोनों तरफ़ स्थान चयनित कर सेल्फ़ी पोईंट बनाने का आदेश जारी किया तथा चेयरमेन नैनीताल नगरपालिका सचिन नेगी ने रोटरी सेल्फ़ी पोईंट बनाने की सहमती प्रदान की। बता दें कि रोटरी द्वारा यह सेल्फ़ी पॉइंट केवल 20 दिनों के अंदर बना दिया गया और सामाजिक संस्था एवम् प्रशासन के योगदान की एक उधारणीय मिसाल क़ायम की।



