• Home
  • News
  • Nainital: Youth showed mirror to public representatives! Solar lights installed in Nagarigaon, Bhawali, demand was rising for years

नैनीतालः जनप्रतिनिधियों को युवाओं ने दिखाया आईना! भवाली के नगारीगांव में लगी सोलर लाइट, सालों से उठ रही थी मांग

editor
  • Awaaz Desk
  • August 22, 2024 08:08 AM
Nainital: Youth showed mirror to public representatives! Solar lights installed in Nagarigaon, Bhawali, demand was rising for years

नैनीताल। भवाली से सटे नगारीगांव क्षेत्र के निवासी लंबे समय से अपने क्षेत्र में सोलर लाइट की मांग कर रहे थे। कई बार जनप्रतिनिधियों के सामने सोलर लाइट की मांग उठाई गयी, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। स्थानीय युवा नितेंन्दर बिष्ट ने बताया की बेरोजगार संघ नैनीताल व युवा एकता मंच भवाली के प्रयासों के बाद अब जाकर क्षेत्र में 3 सोलर लाइट लगाई गई है। बता दें कि क्षेत्र मे अंधेरा होते ही जंगली जानवरों का खतरा बना रहता हैं और नौकरी-पेशा लोगों को भी आने-जाने मे दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। बेरोजगार संघ अध्यक्ष पवन रावत ने बताया कि क्षेत्र के लिए 7 से 8 लाइटों की मांग की गई थी, परंतु 3 ही लग पाई। क्षेत्र में अभी और लाइटों की आवश्यकता हैं जिसके लिए उनके द्वारा मुख्य विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी से वार्ता की गई है। वहीं स्थानीय निवासियों ने कहा कि बेरोजगार संघ नैनीताल और युवा एकता मंच भवाली के कार्यकर्ताओं ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह पहल स्थानीय समुदाय की सुरक्षा और विकास में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए सभी युवाओं का आभार जताया। इस दौरान भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडेय, बेरोजगार संघ अध्यक्ष पवन रावत, युवा मंच अध्यक्ष कबीर साह, उपाध्यक्ष प्रदीप आर्या, नितेंन्दर सिंह बिष्ट व कई स्थानीय महिलाएं मौजूद रही।


संबंधित आलेख: