• Home
  • News
  • Nainital: Youth started cleanliness campaign in Bhimtal! Message given by picking up dirt, special appeal to traders and tourists

नैनीतालः भीमताल में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान! गंदगी उठाकर दिया संदेश, व्यापारियों और पर्यटकों से की विशेष अपील

editor
  • Awaaz Desk
  • April 21, 2023 11:04 AM
Nainital: Youth started cleanliness campaign in Bhimtal! Message given by picking up dirt, special appeal to traders and tourists

नैनीताल। स्वच्छता का संदेश देते हुए आज हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में युवाओं ने भीमताल झील किनारे सफाई अभियान चलाया। इस दौरान झील किनारे फैले कूड़े-करकट, गंदगी और प्लास्टिक एकत्र किया। इस दौरान झील को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने का जागरूकता संदेश दिया गया। टीम में सभी युवाओं ने बोट स्टेंड, झील के किनारे समीप 2 घंटा झील में आए कूड़े को उठाकर स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया और डेढ दर्जन कट्टा कूड़ा-प्लास्टिक झील से बाहर निकाला। साथ ही ग्राफिक ऐरा कॉलेज ईको क्लब, होप संस्था टीम एवं तमाम युवकों ने झील के मल्लीताल छोर पर सफाई का कार्यक्रम चलाया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र ब्रजवासी ने जिला प्रशासन और झील से जुड़े विभागों से झील की सफाई के लिए विशेष अनुरोध किया। साथ ही नगर की जनता एवं झील से जुड़े व्यवसाइयों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की गयी। फाउंडेशन अध्यक्षा डॉ. फरहा खान ने बताया की आगे भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर सीमांत श्रीवास्तव, पूनम शर्मा, भास्कर जोशी, अक्षय कुमार, गोकुल सिंह, कमलेश कन्याल, दिव्यांशु आदि मौजूद थे।


संबंधित आलेख: