• Home
  • News
  • Nainital/Haldwani: Devbhoomi roaming definitely came and spread the garbage! Must visit Uttarakhand but do not spread garbage! Vande Mataram group is giving this message to the tourists, be sure to follow it

नैनीताल/हल्द्वानी:देवभूमि घुमण ज़रूर आया कूड़ कभाड़ न फैलाएं! उत्तराखंड घूमने ज़रूर आएं लेकिन कूड़ा करकट न फैलाये! वंदेमातरम ग्रुप सैलानियों को दे रहा ये संदेश,इसे फॉलो ज़रूर करें

editor
  • Kanchan Verma
  • May 19, 2022 09:05 AM
Nainital/Haldwani: Devbhoomi roaming definitely came and spread the garbage! Must visit Uttarakhand but do not spread garbage! Vande Mataram group is giving this message to the tourists, be sure to follow it

अगर आप उत्तराखंड घूमने आ रहे है तो यहाँ कूड़ा कबाड़ बिल्कुल भी न फैलाए। ये मेसेज सैलानियों के लिए हल्द्वानी के वंदेमातरम ग्रुप द्वारा दिया जा रहा है। 

सैलानियों द्वारा जहां-तहां कूड़ा फेंकने से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। इसके साथ ही पर्यटक स्थल में चारों ओर कचरा फैला होने से  खूबसूरती पर भी दाग लग रहा है। सैलानियों द्वारा फैलाये जा रहे कूड़े करकट की रोकथाम के लिए वंदेमातरम ग्रुप हल्द्वानी द्वारा नैनीताल हल्द्वानी मार्ग पर सैलानियों के लिए बड़े बड़े अक्षरों में संदेश लिखा जा रहा है कि यहां ज़रूर आये लेकिन कूड़ा करकट न फैलाये। संदेश को कुमाउनी भाषा मे भी लिखा गया है,घुमड़ ज़रूर आया पर कुड़ कभाड़ झन फैलाया।


वंदेमातरम ग्रुप द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया जा रहा तथा देवभूमि उत्तराखण्ड के कण-कण को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए ग्रामीणों, व्यापारियों, तीर्थ यात्रियों व सैलानियों को जागरूक किया जा रहा है।


संबंधित आलेख: