• Home
  • News
  • National Games: Kerala dominates in football finals! Won gold medal by defeating Uttarakhand, Cabinet Minister Saurabh Bahuguna was present.

नेशनल गेम्सः फुटबाल के फाइनल में केरल का जलवा! उत्तराखंड को हराकर जीता गोल्ड मेडल, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा रहे मौजूद

editor
  • Awaaz Desk
  • February 08, 2025 06:02 AM
National Games: Kerala dominates in football finals! Won gold medal by defeating Uttarakhand, Cabinet Minister Saurabh Bahuguna was present.

हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत हल्द्वानी गौलापार अन्तराष्ट्रीय स्टेडियम में उत्तराखंड एवं केरल के मध्य फुलबॉल का फाइनल मैच सम्पन्न हुआ। फाइनल मैच में 1-0 से केरल की टीम विजयी रही और प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। फुटबॉल के फाइनल मैच के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने फुटबॉल मैच देखा तथा दोनों टीमों के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से राज्य में खेलों का बेहतर माहौल बन गया है, इन खेलों में यहां की खेल प्रतिभाएं निखर कर आगे आई हैं। निश्चित रूप से राज्य को यह आयोजन खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने हेतु और अधिक रूप से कार्य करेगी, जिससे यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ सकें और राज्य का नाम रोशन कर सकें। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने फुटबॉल मैच का आनंद लिया तथा दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने विजेता एवं उप विजेता टीम को मेडल प्रदान कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने खेल का भी आनंद लिया तथा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। फुटबॉल मैच में उपस्थित कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सर्वप्रथम दोनों टीमों के प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री डॉ. अनिल कुमार डब्बू, विधायक नैनीताल सरिता आर्या, आईजी डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे। 


संबंधित आलेख: