• Home
  • News
  • Nationwide strike: ASHA workers protest strongly in US Nagar and Nainital district! Slogans raised against the government, warning of fierce agitation

राष्ट्रव्यापी हड़तालः यूएस नगर और नैनीताल जिले में आशा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन! सरकार के खिलाफ नारेबाजी, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

editor
  • Awaaz Desk
  • July 09, 2025 12:07 PM
Nationwide strike: ASHA workers protest strongly in US Nagar and Nainital district! Slogans raised against the government, warning of fierce agitation

रुद्रपुर। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत ऊधम सिंह नगर जिले में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक्टू से सम्बद्ध आशा हेल्थ वर्कस यूनियन ने रुद्रपुर के गांधी पार्क में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा वर्करों ने कहा कि केन्द्र सरकार लगातार आशा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। हमारी न्यायोचित मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को न्यूनतम वेतन 35 हजार रूपये दिया जाये। क्योंकि कार्यकर्ताओं से नियमित कार्य के अतिरिक्त सरकार द्वारा अन्य कार्य भी करवाये जाते हैं। जिसका कोई भत्ता नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2021 में खटीमा में आशाओं को 11500 रूपये मानदेय देने का वादा किया था जो आज तक पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आशाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देकर वह सभी सुविधायें दी जायें जो हर सरकारी कर्मचारी को दी जा रही हैं। कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जो चार नये श्रम कानून बनाये गये हैं पूरी तरह से कर्मचारी विरोधी हैं जिन्हें तत्काल वापस लिया जाये। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांगों को स्वीकार नहीं किया तो आन्दोलन को और तेज किया जायेगा।

वहीं नैनीताल के तल्लीताल में आशा कार्यकत्रियों ने गांधी पार्क में अपनी विभिन्न मागों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन कर रही आशाओं का कहना है कि गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशु की सेवा से शुरू करते हुए आज आशा वर्कर्स को सारे काम करने पड़ रहे हैं। बावजूद सरकार आशाओं को न्यूनतम वेतन तक देने को तैयार नहीं है। सरकार का यह रवैया महिला श्रम की शक्ति को अनदेखा करने वाला है। आशाओं को मिलने वाला विभिन्न मदों का प्रति माह मिलने वाला पैसा छह छह माह तक नहीं मिल रहा है, जिसके चलते आशाओं के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। धरना प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं का कहना है अगर जल्द ही उनकी मांगें पूरी नही की गई तो आशा हेल्थ वर्कर यूनियन उग्र आंदोलन करेगी।
 


संबंधित आलेख: