• Home
  • News
  • Nature's Two Faces in Uttarakhand: Heavy Rains Bring Back the Chill to Dehradun, While a White Blanket of Snow Carpets the Valleys of Auli.

उत्तराखंड में कुदरत के दो रंग: देहरादून में झमाझम बारिश से लौटी ठंडक,औली की वादियों में बिछी बर्फ की सफेद चादर

  • Tapas Vishwas
  • April 06, 2026 01:04 PM
Nature's Two Faces in Uttarakhand: Heavy Rains Bring Back the Chill to Dehradun, While a White Blanket of Snow Carpets the Valleys of Auli.

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक मौसम का मिजाज बदल गया। राजधानी देहरादून में अच्छी बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली और ठंडक बढ़ गई। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई। प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट औली में बर्फ गिरने से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे।

मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में भी मौसम का यही बदला मिजाज बना रह सकता है। 10 अप्रैल तक प्रदेश भर में मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई गई है, जिससे मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिलेगी। रविवार को भी पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के कारण मैदानों का तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। देहरादून में दोपहर बाद शुरू हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पर्यटक और स्थानीय लोग इस अचानक ठंडक का लुत्फ उठाते दिखे। औली, केदारनाथ, बद्रीनाथ और अन्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से स्कीइंग और विन्टर टूरिज्म को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। पर्यटकों ने बर्फबारी के नजारे का आनंद लिया और सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें शेयर कीं। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा कर रहे लोगों को तेज हवा, बिजली और भूस्खलन की संभावना को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
 


संबंधित आलेख: