• Home
  • News
  • Netaji's colorful mood: Alleged obscene audio of senior BJP leader Banshidhar Bhagat viral on social media! Bhagat has been in the headlines before, Congress attackers

नेताजी का रंगीन मिजाजः भाजपा के वरिष्ठ नेता बंशीधर भगत का कथित अश्लील ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल! पहले भी सुर्खियों में रहे हैं भगत, कांग्रेस हमलावर

editor
  • Awaaz Desk
  • February 11, 2022 11:02 AM
Netaji's colorful mood: Alleged obscene audio of senior BJP leader Banshidhar Bhagat viral on social media! Bhagat has been in the headlines before, Congress attackers

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड की सियासत में एक बार फिर घमासान मचना तय माना जा रहा है। सियासी घमासान भी उस समय जब विधानसभा चुनाव को महज दो दिन शेष रह गए हों। दो दिन बाद प्रदेश में मतदान होना है, जिसके लिए राजनीतिक पार्टियों के साथ ही प्रशासनिक अमला तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ऑडियो क्लिपिंग वायरल हो रही हैं। चर्चा है कि यह ऑडियो उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री व कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत का हैं। बता दें कि बंशीधर भगत पहले भी अपने रंगीले मिजाज को लेकर सुर्खियों में रहते आए हैं। पिछली बार वह कांग्रेस नेत्री इंदिरा हृदयेश पर अमार्यादित बयान देने के बाद सुर्खियों में आए थे, तब तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इंदिरा से माफी भी मांगी थी। उस समय एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें एक कार्यक्रम के दौरान मंच से बंशीधर भगत कहते हैं, ‘हमारी नेता विपक्ष कह रही है कि बहुत से विधायक मेरे संपर्क में हैं, अरे बुढ़िया तुझसे क्यों संपर्क करेंगे। बता दें कि उत्तराखंड के नैनीताल जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा नेता ने यह विवादित टिप्पणी की। इसको लेकर भाजपा की खासी किरकिरी भी हुई थी और बंशीधर भगत को लेकर लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला था। वहीं इससे पहले कोरोना के नियम तोड़ने और लड़कियों के साथ फोटो के मामले में भी एक बार बंशीधर भगत खासे चर्चाओं में रहे। उक्त फोटो में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के साथ एक खूबसूरत मॉडल खड़ी थी यही नहीं पास में ही एक दूसरी मॉडल के साथ कई फिल्मी सितारे भी नेताजी के साथ खड़े दिखाई दिए थे। तब इस फोटो को कांग्रेसियों ने सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया था। कहा गया था कि अब यह तो बंशीधर भगत ही बता सकते हैं कि वह मॉडल के सामने मास्क लगाना क्यों भूल गए और सोशल डिस्टेन्शिंग का भी पालन नहीं किया।
हांलाकि आवाज 24X7 इस वायरल ऑडियो क्लीपिंग की पुष्टि नहीं करता कि उक्त ऑडियो में जो आवाज है वह बंशीधर भगत की है, लेकिन चर्चा यही है कि उक्त ऑडियो में उन्हीं की आवाज है। ऑडियो में आवाज किसकी है और किसकी नहीं ये तो जांच का विषय है और इसपर जांच होनी भी चाहिए, क्योंकि हर वक्त महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली पार्टी भाजपा से यह मामला जोड़कर देखा जा रहा है। उधर यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद विपक्षी पार्टियां भाजपा पर हमलावर होती दिख रही हैं। गढ़वाल की कांग्रेस मंडल मीडिया प्रभारी गरीमा मेहरा दसौनी ने इसको लेकर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। 
बता दें कि हाल ही में वायरल हुए ऑडियो में एक महिला और पुरूष की आपस में बात चल रही है और पुरूष द्वारा महिला से अश्लील बातें की जा रही है। चर्चा है कि ऑडियो क्लिप में जिस पुरूष की आवाज है वह भाजपा के वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत की है। यही नहीं चर्चा तो यहां तक है कि ऐसी ही एक नहीं कई ऑडियो रिकार्डिंग क्लीपिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दो वायरल ऑडियो में एक महिला लोन को लेकर बात कर रही है जबकि पुरूष की तरफ से महिला से अश्लीलता की जा रही है, जबकि दूसरी ऑडियो में महिला नौकरी को लेकर बात करती सुनाई दे रही है और इस महिला से भी पुरूष द्वारा अश्लीलता की जा रही है।


संबंधित आलेख: