• Home
  • News
  • New Delhi: Senior journalist Vinod Dua passes away after prolonged illness

नई दिल्ली-लंबी बीमारी के बाद वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन

editor
  • Seema Nath
  • December 04, 2021 02:12 PM
New Delhi: Senior journalist Vinod Dua passes away after prolonged illness

दिल्ली- वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को अस्पताल में निधन हो गया। विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनके पिता का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया हैं। उनका अन्तिम संस्कार कल (रविवार) को लोधी श्मशान घाट में होगा।

बता दें की कोरोना की दूसरी लहर में विनोद दुआ और उनकी पत्नी चिन्ना दुआ दोनों संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद दोनों को गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही विनोद दुआ की सेहत में भी लगातार गिरावट आ रही थी। विनोद दुआ की कुछ दिन पूर्व तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां आज उनका निधन हो गया।

 

विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखते हुए बताया की हमारे निर्भीक और असाधारण पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है। उन्होंने शानदार जिंदगी को जिया, दिल्ली की एक शरणार्थी कॉलोनी में पले-बढ़े और 42 साल तक पत्रकारिता की दुनिया में नाम कमाया, वह हमेशा सच की आवाज उठाते रहे। अब वह हमारी मां के साथ हैं, उनकी पत्नी चिन्ना स्वर्ग में हैं जहां वे गाएंगे, खाना बनाएंगे और एक साथ यात्रा करेंगे।  

 

67 साल के विनोद दुआ पत्रकारिता जगत में एक बड़ा नाम थे।उनका जन्म नई दिल्ली में हुआ था। इसके साथ ही विनोद दुआ दूरदर्शन और एनडीटीवी में भी काम किया। विनोद दुआ पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार थे, जिन्हें रामनाथ गोयनका अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें 2008 में पत्रकारिता के लिए पद्म श्री सम्मान से भी नवाजा गया।

 


संबंधित आलेख: