• Home
  • News
  • Now encounter between police and miscreants in Haridwar! Two arrested after being shot, firing took place outside a famous factory of the city

अब हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़! गोली लगने के बाद दो गिरफ्तार, शहर के नामी फैक्ट्री के बाहर की थी फायरिंग

editor
  • Awaaz Desk
  • September 27, 2024 08:09 AM
Now encounter between police and miscreants in Haridwar! Two arrested after being shot, firing took place outside a famous factory of the city

हरिद्वार। हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। इस दौरान गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना आज शुक्रवार सुबह चिन्मय डिग्री कॉलेज के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बीती शाम सिडकुल थाना क्षेत्र की एक नामी फैक्ट्री के बाहर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। गोलीबारी में 5 लोग घायल हो गए थे। इस दुस्साहसिक घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस के तमाम आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। अफसरों ने घटनास्थल का जायजा लिया था। पुलिस टीमें घटना के बाद से ही बदमाशों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थीं। इसी दौरान चिन्मय डिग्री कॉलेज के पास बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वो भागने लगे। पुलिस का कहना है कि भागते समय इन लोगों ने पुलिस पर हमला भी किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो दोनों युवकों के पैरों में गोली जा लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। तब पता चला कि ये दोनों युवक गुरुवार रात नामी फैक्ट्री के बाहर फायरिंग करके पांच लोगों को घायल करने वाले ही हैं।


संबंधित आलेख: