• Home
  • News
  • Omicron started intimidating: 10 new cases found in Delhi, number of patients reached 97 in the country! Government and health department worried

डराने लगा ओमिक्रोनः दिल्ली में मिले 10 नए मामले, देश में मरीजों की संख्या पहुंची 97! सरकार और स्वास्थ्य विभाग चिंतित

editor
  • Manoj Kumar
  • December 17, 2021 07:12 AM
Omicron started intimidating: 10 new cases found in Delhi, number of patients reached 97 in the country! Government and health department worried

नई दिल्ली। ओमिक्रोन के बढ़ते मामले अब डराने लगे हैं। दिल्ली में आज ओमिक्रोन के 10 नए केस दर्ज किए गए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग के साथ ही सरकार की चिंता बढ़ गयी है। वहीं लगातार बढ़ रहे मामलों से लोगों में दहशत भी देखने को मिल रही है। इसी के साथ देश में नए वैरिएंट ओमिक्रोन के कुल मामले अब बढ़कर 97 हो गए हैं। उधर कोरोना के बढ़ते मामलों और वैक्सीनेशन ड्राइव में तेजी के बीच अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि अधिकतर अमेरिकियों को जॉनसन एंड जॉनसन (J&J) की बजाय फाइजर और मॉर्डना की वैक्सीन लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि J&J की वैक्सीन से बेहद कम, लेकिन गंभीर ब्लड क्लॉटिंग हो सकती है। सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के सलाहकारों ने कहा कि J&J वैक्सीन लगने के बाद हुई क्लॉटिंग के चलते अब तक अमेरिका में 9 मौतों की पुष्टि हुई है। फाइजर और मॉर्डना की वैक्सीन के साथ ऐसे रिस्क नहीं आते हैं और वे ज्यादा प्रभावी भी साबित हुई हैं। वहीं अमेरिका में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लोगों को चेताया है। बाइडेन ने कहा कि वैक्सीन न लगवाने वाले लोगों को इस सर्दी में गंभीर बीमारी और मौत का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने अमेरिका में ओमिक्रॉन के तेजी से फैलने की आशंका भी जाहिर की। वहीं, महामारी को लेकर मेडिकल एक्सपर्ट्स के साथ हुई मीटिंग के बाद कहा कि देश ओमिक्रॉन से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। देश में बूस्टर डोज दी जा रही है और ट्रैवल को लेकर नए नियम लागू किए गए हैं। 1 दिसंबर को अमेरिका में रोजाना के औसत नए कोरोना केस की संख्या 86,000 थी, जो 14 दिसंबर को 1,17,000 हो गई।


संबंधित आलेख: