मसूरी में वेलेंटाइन डे पर छात्र-छात्राओं ने पुलवामा के शहीदों को किया याद, दी श्रद्धांजलि
मसूरी। मसूरी एमपीजी कॉलेज के छात्रसंघ द्वारा 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर पुलवामा पुलवामा में शहीद हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष प्रीतम लाल और प्राचार्य डाॅ सुनील पवार के नेतृत्व में छात्राओं ने पुलवामा में शहीद हुए शहीदों की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किय। इस मौके पर छात्रसंघ के अध्यक्ष प्रीतम लाल, छात्र नेता सुमित भंडारी और अनिल सिंह अनु ने कहा कि आज जहां आज लोग वैलेंटाइन डे मना रहे है वहीं मसूरी एमपीजी कॉलेज के छात्र छात्रा पुलवामा में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको याद कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आज शहीदों के कारण ही हम देश में खुली हवा में सांस ले रहे हैं हमारे देश के जवान विषम परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं जिससे कि हम लोग सुरक्षित रह सके। उन्होंनेयुवा पीढ़ी से आग्रह किया कि वैलेंटाइन डे में जहां प्यार का इजहार किया जाता है ऐसे में अगर उन्हें अपने प्यार का इजहार करना है तो उन जवानों और शहीदों के परिवार से प्रेम का इजहार करे और उनका सम्मान करे। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने शहीदों के की आत्मा की षांति के लिये 2 मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राचार्य डाॉ सुनील पवार वैलेंटाइन डे के दिन पुलवामा में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि के लिए छात्रसंघ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज का युवा पीढ़ी को इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए कि जिन शहीदों के बलिदानों से आज देश आजाद हुआ है उन शहीदों को हमेशा याद रखा जाए। छात्र नेता अनिल सिंह अनु ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की ओर बढ़ रही है ऐसे में हम सब लोगों को युवा पीढ़ी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करना पड़ेगा क्योंकि आज कायुवा देश का आने वाला भविष्य है ऐसे में युवाओं के प्रति हम सब लोगों को अति संवेदनशील रहकर उनको देश के विकास के प्रति जागरूक करना पड़ेगा।
