उफ ये इश्कः हाथों में हाथ डालकर दूसरे ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूम रही थी लड़की! पहले ने देखा तो खड़ा हो गया हंगामा, लिंक में पढ़ें बेवफाई की पूरी कहानी
रुड़की। रुड़की में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक ही लड़की के दो ब्वायफ्रेंड आमने-सामने आ गए। दोनों ने लड़की पर अपना-अपना हक जमाते हुए खूब हंगामा किया। देखते ही देखते ही बात इतनी बड़ गयी कि दोनों के बीच लात-घूसे चलने लगे। सूचना पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती का क्षेत्र के ही सलेमपुर निवासी युवक से दोस्ती थी। पिछले कुछ समय से युवती ने कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के शेरपुर निवासी युवक से भी दोस्ती कर ली और अपने पुराने फ्रेंड से कम बातचीत करने लगी। शक होने पर पुराने दोस्त ने युवती के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह दूसरे युवक के संपर्क में है। जिसके बाद से सलेमपुर निवासी युवक दोनों को रंगेहाथ पकड़ने का प्लान बनाने लगा। बीते रोज सलेमपुर निवासी युवक सिविल लाइंस क्षेत्र में किसी काम से आया था। इसी दौरान उसने कांवड़ पटरी पर अपनी गर्ल फ्रेंड को उसके नये ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमते हुए देख लिया। दोनों हाथ में हाथ हाथ डालकर घूम रहे थे। पुराने फ्रेंड ने इसका विरोध किया। जिसके चलते दोनों युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई।
मारपीट होने से मौके पर काफी भीड़ हो गई। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कोतवाली ले आई। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। उप निरीक्षक केदार सिंह चौहान ने बताया कि मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।