• Home
  • News
  • Operation Ajay: 10 citizens of Uttarakhand returned safely to their country! A grand welcome took place in the capital Delhi, faces lit up with joy.

ऑपरेशन अजयः सकुशल वतन लौटे उत्तराखण्ड के 10 नागरिक! राजधानी दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत, खुशी से खिल उठे चेहरे

editor
  • Awaaz Desk
  • October 15, 2023 08:10 AM
Operation Ajay: 10 citizens of Uttarakhand returned safely to their country! A grand welcome took place in the capital Delhi, faces lit up with joy.

देहरादून। ऑपरेशन अजय के तहत इजराइल में फंसे भारतीयों को सही सलामत स्वदेश वापस लाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज सुबह इजराइल से भारत सरकार द्वारा दो विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापस लाया गया। इसमें उत्तराखंड के 10 नागरिक भी शामिल थे। इन नागरिकों को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया और गंतव्य तक भेजने के लिए व्यवस्था की गई। इजराइल से सही सलामत भारत लौट कर सभी ने सरकार का शुक्रिया अदा किया। इजरायल से भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी के लिए चल रहे ऑपरेशन अजेय के अंतर्गत शनिवार को अन्य नागरिकों के साथ उत्तराखंड की सोभिका परमार भी दिल्ली पहुंची। इससे पहले शुक्रवार को उत्तराखंड के दो नागरिकों की सकुशल स्वदेश वापसी हुई थी। इजरायल से भारतीयों को लेकर विशेष विमान शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। इनमें देहरादून की सोभिका परमार भी शामिल थीं, जिनका ससुराल मेरठ (उप्र) में है। दिल्ली एयरपोर्ट पर सोभिका को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि ने रिसीव किया।


संबंधित आलेख: